फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोपाल में आतंकियों की 24 घंटे निगरानी: गृहमंत्री ने हाईलेवल बैठक में बनाई कमेटी, सुरक्षा की रोज होगी समीक्षा

Mon, 21 Feb 2022 07:30 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में भोपाल की केन्द्रीय जेल में बंद 6 आतंकियों की सुरक्षा की समीक्षा प्रतिदिन होगी। सोमवार को गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इसके लिए एडीजी जेल की अध्यक्षता में एक कमेटी गठित की गई है।
 
विज्ञापन
गृहमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय जेल से सीधे गांधी नगर थाने के बीच एक हॉटलाइन की स्थापना की जाएगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि भोपाल की केन्द्रीय जेल में अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के फांसी की सजा पाए 6 कैदी बंद हैं। इनकी हाई सिक्योरिटी को लेकर उच्च स्तरीय सुरक्षा की समीक्षा की गई। इसमें इसमें महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। समीक्षा के साथ एक समिति का गठन किया गया है। जो एडीजी जेल की अध्यक्षता में होगी। इसमें भोपाल जेल के अधीक्षक सदस्य होंगे। गृहमंत्री ने कहा कि कमेटी प्रतिदिन हर पहलू पर समीक्षा करेगी। जैसे कैदियों से कौन मिलना चाहता है। उनका खान-पान और उनकी सुरक्षा के विषय शामिल होंगे। 
विज्ञापन

 
अंदर जेल विभाग, बाहर भोपाल पुलिस करेगी निगरानी
गृहमंत्री ने कहा कि केन्द्रीय जेल से सीधे गांधी नगर थाने के बीच एक हॉटलाइन की स्थापना की जाएगी। साथ ही 16 सशस्त्र पुलिस बल एसएएफ के जवान चार पालियों में तैनात करने के निर्देश दिए गए। गृहमंत्री ने कहा कि जेल के अंदर की सुरक्षा की समीक्षा जेल के अंदर और जेल के बाहर सुरक्षा के लिए भोपाल पुलिस कमिश्नर को निगरानी रखने के लिए कहा गया है।

पुराने ताले-चॉबी, वॉकी-टॉकी बदलने के निर्देश
केन्द्रीय जेल के अण्डा सेल में 24 आतंकी बंद हैं। इनमें ही अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट के 6 कैदियों भी बंद हैं। अण्डा सेल की अलग से मॉनीटरिंग के लिए टावर भी बनाया गया है। गृहमंत्री ने कहा कि इसके अलावा पुराने ताले-चॉबी, वॉकी-टॉकी और फोन बदलने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही यह भी सुनश्चित करने के लिए कहा गया है कि 104 सीसीटीवी कैमरे और हाईमास्ट चालू हैं और रहें। गृहमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक फेंसिंग में बिजली भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें