फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में 18 पेयजल योजनायें मंजूर

Fri, 16 Nov 2012 04:47 PM IST
भोपाल/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने पेयजल व्यवस्था में सुधार के लिए विभिन्न जिलों में 18 ग्रामीण नल जल योजनाओं को मंजूरी दी है। पन्ना, गुना, दतिया, भिंड और मुरैना जिले के लिए मंजूर इन योजनाओं के लिए 36 लाख रूपये का प्रवाधान रखा है। साथ ही इन योजनाओं को समय सीमा में पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये हैं।
विज्ञापन


योजना के अंतर्गत पन्ना जिले में धनौली पेयजल योजना के 32 लाख, अतरहाई के लिये 34 लाख, पाटन कला के लिये 32 लाख, वीरसिंहपुर के लिये 35 लाख एवं सुडोर के लिये 33 लाख रूपये मंजूर किये गये हैं। दतिया जिले में दमेरा के लिये 18 लाख 57 हजार और सुनारी के लिये 32 लाख रूपये स्वीकृत किए गए हैं।

गुना जिले के ग्राम माहौर के लिये 19 लाख 50 हजार, पिपरौदा के लिये 39 लाख 86 हजार और मंगवार ग्रामीण नल जल योजना के लिये 7 लाख 73 हजार रूपये की स्वीकृति दी गई है। भिण्ड जिले की सुनारपुरा के लिये 43 लाख 50 हजार रूपये मंजूर किये गये हैं।
विज्ञापन


इसी तरह मुरैना जिले में 7 ग्रामीण पेयजल योजना स्वीकृत की गई हैं। इनमें बामसोली के लिये 30 लाख कुल्होली के लिये 31 लाख, शिकारी का पुरा के लिये 29 लाख, मीरपुर के लिये 27 लाख, इकहरा के लिये 30 लाख, सिरमिली के लिये 36 लाख और ग्राम बेहड़खडिया के लिये 26 लाख रूपये मंजूर किये गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें