फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: मुरैना में जीप और ट्रक में भीषण टक्कर, एक ही परिवार के 15 लोगों की मौत

Thu, 21 Jun 2018 12:14 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना
विज्ञापन
विज्ञापन

मुरैना जिले के चम्बल घड़ियाल सेंचुरी के प्रतिबंधित क्षेत्र से अवैध रेत ले जा रही एक ट्रैक्टर-ट्रॉली ने गुरुवार को सुबह सवारियों से भरी जीप को टक्कर मार दी, जिससे जीप में सवार 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई , जबकि 8 अन्य लोग गम्भीर रूप से घायल हैं।

विज्ञापन


मुरैना के पुलिस अधीक्षक अमित सांघी ने बताया कि रेत से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत सवारियों से भरी जीप से आज सुबह करीब 6 बजे स्टेशन रोड थाने के गंजरामपुर गांव के मोड़ पर हो गयी। जीप में सवार लोग घुरघान गांव जा रहे थे।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में जीप में सवार 12 लोगों की मौत हो गयी, जबकि जीप में सवार 8 अन्य लोग गम्भीर रुप से घायल हुए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने दुर्घटनास्थल से बताया कि 8 घायलों को इलाज के लिए मुरैना के जिला अस्पताल भेजा गया है। सभी मृतक व घायल ग्वालियर के उटीला थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हादसे के बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर भाग गया। उसमें चम्बल नदी का प्रतिबन्धित रेत भरा हुआ है। 

उन्होंने बताया कि ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर चालक के विरुद्ध आपराधिक मामला दर्ज कर लिया गया है। अवैध उत्खनन की कार्यवाही वन विभाग पृथक से करेगा।

 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें