फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कटनी में दर्दनाक सड़क हादसा, 10 की मौत और 4 घायल

Sat, 07 Apr 2018 01:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई से मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार को कटनी में विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक के साथ दो ऑटो रिक्शा की भयंकर टक्कर हुई है। जिसमें मौके पर ही 10 लोगों की मौत हो गई और 4 घायल हुए हैं।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार, मौत का आंकड़ा अभी बढ़ भी सकता है। हादसे में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए स्थानीय हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

हादसे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मृतकों के परिवार वालों के प्रति गहरा दुख जताया है। इसके साथ ही उन्होंने दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 1 लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये मुआवजा देने का ऐलान किया है। 
विज्ञापन

 


उल्लेखनीय है कि हाल ही में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले की तुलना में अब सड़क दुर्घटनाएं ज्यादा जानलेवा साबित हो रही है। ट्रैफिक इतना अधिक बढ़ गया है कि इसकी वजह से देश में रोजाना लगभग 400 लोग सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। 

बता दें कि मंत्रालय रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में साल 2015 में 5 लाख एक हजार 423 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 46 हजार 133 लोगों की जान गई। वहीं 2016 में चार लाख 80 हजार 652 सड़क दुर्घटनाएं हुईं, जिनमें एक लाख 50 हजार 785 लोगों की जान गई। यानी की 2015 की तुलना में 2016 में सड़क दुर्घटनाओं की संख्या में चार फीसदी की कमी तो आई लेकिन मरने वालों के आंकड़े में तीन फीसदी बढ़ोतरी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


पिछले 6 सालों (2011 से 2016) के बीच हुई सड़क दुर्घटनाओं का विवरण- (लाख में)

वर्ष      सड़क दुर्घटनाएं   हादसों में हुई मौतें
2011     497686         142485
2012     490383         138285    
2013     486476         137572
2014     489400         139671
2015     501423         146133
2016     480652         150785

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें