फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, मरने वालों की संख्या पहुंची 25

Thu, 08 Jun 2017 12:09 AM IST
amarujala.com- Presented by: संदीप भट्ट
विज्ञापन
- - फोटो : etv
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण अब तक 25 लोगों के मारे जाने की खबर है। जिले के निवासी और कृषि मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने 13 मौतों की पुष्टि की है।
विज्ञापन

बुधवार को यह हादसा बालाघाट के खैरी गांव के पास स्थित वारसी पटाखा फैक्ट्री में हुआ। उस समय फैक्ट्री में तीस से ज्यादा मजदूर मौजूद थे।

विस्फोट इतना जबरदस्त था कि छह लोगों की मौत तो मौके पर ही हो गई। ये सभी मजदूर भरवैली खैरी और भटेला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ भी सकता है।

गौरतलब है कि अप्रैल में इंदौर शहर में एक पटाखा गोदाम में विस्फोट से सात लोग जिंदा जल गए थे। इसके पहले झाबुआ जिले के पेटलावद में 100 लोगों की जान जाने के बाद सरकार ने अवैध गोदामों और फैक्ट्रियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया था, मगर एक के बाद एक हो रहे हादसों ने व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें