कोविड के दौर में हमारी ऑनलाइन निर्भरता बढ़ी है और इसके साथ बढ़े हैं साइबर अपराध के खतरे। बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी इसका शिकार हो रहे हैं। युवाओं की जिम्मेदारी है कि वे खुद भी सजग रहें और घर के लोगों को भी इसके लिए जागरूक करें। इसके लिए जितना हो सके पढ़ें, साइबर विशेषज्ञों से राय लें, ऐसी किसी वेबिनार का हिस्सा बनें।