फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यम शुरू करने के अवसरों से रूबरू हुए युवा, विशेषज्ञ बोले- योजनाओं व प्लेटफॉर्म की कमी नहीं, शुरुआत करें आप

Wed, 28 Oct 2020 04:56 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
पवन अग्रवाल, ममता चौहान, अंकित गुप्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोविड-19 ने एक तरफ जहां आर्थिक चुनौतियां पैदा की हैं, वहीं अवसर भी दिए हैं। एक बड़ी संख्या ऐसे युवाओं की है, जिन्हें तलाश सही रास्तों की हैं, वे अपना काम शुरू करना चाहते हैं, लेकिन क्या और कैसे जैसे सवालों में उलझे हैं। इसी उलझन को दूर करने और नए रास्तों के बारे में बताने के लिए मंगलवार को वेबिनार जिंदगी मास्टर क्लास का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन


अमर उजाला व यूनिसेफ की ओर से आयोजित वेबिनार का विषय था कोविड और उद्यम : अवसर और चुनौतियां। इस पर जानकारी देने के लिए जाइंट कमिश्नर, एक्सपोर्ट पवन अग्रवाल, सीआईआई-यूपी के चेयरमैन अंकित गुप्ता, उद्यमिता विकास संस्थान की सदस्य ममता चौहान मौजूद थीं। वेबिनार में मेरठ के युवाओं सलोनी कंसल, शिवम, नंदिनी और अंजलि पुंडीर के साथ-साथ प्रदेशभर के स्कूल-कॉलेज, एनएसएस के युवाओं ने भी हिस्सा लिया।

प्रोजेक्ट तैयार करके विभाग के पास आएं

वेबिनार की शुरुआत में ममता चौहान ने एक उद्यमी के लिए जरूरी योग्यता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि पहले अपनी रुचि को समझें, योजना बनाएं और उसके लिए जरूरी ट्रेनिंग पर जरूर काम करें। योजनाएं भी हैं, अवसर भी, जरूरत इसका लाभ लेकर आगे बढ़ने की है।

अंकित गुप्ता ने बताया कि सीआईआई के साथ-साथ कई संस्थाएं, प्रबंध संस्थान, विश्वविद्यालयों में मेंटरशिप सेल काम करती है। उद्यम शुरू करने के इच्छुक युवा, अपने प्रोजेक्ट पर इनकी मदद ले सकते हैं। आने वाला वक्त उद्यमियों के लिए बेहतर अवसर लेकर आ रहा है, हमें इसमें आगे बढ़ने की जरूरत है।

पवन अग्रवाल ने एक जिला एक उत्पाद के साथ-साथ, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि हर जिले में जिला उद्योग केन्द्र पर सारी योजनाओं का ब्यौरा मिलता है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश सरकार के रोजगार पोर्टल पर योजनाएं व नीतियों के बारे में पूरी जानकारी उपलब्ध है। प्रदेश के युवा अपना प्रोजेक्ट तैयार करके विभाग के पास आएं, उन्हें स्वरोजगार के लिए हर संभव मदद दी जाएगी।
विज्ञापन

‘मैं हूं कोरोना योद्धा’ प्रतियोगिता में हिस्सा लें, जीतें पुरस्कार

यदि आपको लगता है कि कोरोना काल में आपके सामने कोई बड़ी समस्या आई और आपने उसका सफलता पूर्वक समाधान कर लिया है तो आप इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं। आपको करना यह है कि एक मिनट तक का वीडियो बनाकर मेल करें।

इन बातों का रखें ध्यान
- वीडियो में पहले अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर बताएं।
- इसके बाद बताएं कि कोविड के दौरान कौन सी समस्या आई, उसे दूर करने के लिए आपने क्या तरीका अपनाया और उसका असर क्या रहा।
 - आपने सामुदायिक सेवा किस तरह से की, क्या आपकी मदद से किसी को संबल मिला।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें