फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीका मरीज की पहचान के लिए फिर अलर्ट, एयरपोर्ट अथॉरिटी को सचेत रहने के निर्देश

Tue, 23 Oct 2018 08:44 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
जीका वायरस
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने जीका वायरस से पीड़ित मरीज की पहचान केलिए फिर से अलर्ट जारी किया है। खासतौर से एयरपोर्ट अथॉरिटी को निर्देशित किया गया है कि वह जीका बीमारी से प्रभावित देशों, राजस्थान से आने वाली यात्रियों की ठीक से स्क्रीनिंग करें।
विज्ञापन


यदि उनमें जीका वायरस के संक्रमण के लक्षण दिखते हैं तो तुरंत सीएमओ को सूचित किया जाए। निदेशक संक्रामक रोग डॉ. मिथलेश चतुर्वेदी ने बताया कि यूपी में अभी तक जीका वायरस के संक्रमण के एक भी मरीज सामने नहीं आए हैं लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी, सीएमओ और सीएमएस को निर्देशित किया गया है कि वह अपनी तरह पूरी तरह सचेज रहें। 

यदि जीका वायरस से संक्रमण के लक्षणों वाला कोई भी मरीज दिखता है तो सावधानी बरतते हुए उसकी देखरेख करें। उन्होंने बतायाकि जीका वायरस और डेंगू बुखार को फैलाने वाला एडीज प्रजाति का मच्छर होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों बीमारियों के लक्षण भी काफी हद तक एक ही होते हैं। इसलिए जीका पर नियंत्रण के लिए डेंगू से बचाव की ही गाइड लाइन अपननानी होती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें