फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गोसाईंगंज के 30 स्कूलों में नामांकन शून्य

विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों के नामांकन बढ़ाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर चलाए जा रहे स्कूल चलो अभियान के बावजूद क्षेत्र के करीब 30 विद्यालयों में अब तक एक भी छात्र का नामांकन नहीं हुआ है। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए खंड शिक्षा अधिकारी ने संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी गोसाईगंज रामराज ने बताया कि अभियान के दौरान भी शून्य नामांकन होना विभागीय लापरवाही को दर्शाता है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शीघ्र संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं मिला तो संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जिन विद्यालयों को नोटिस जारी किया गया है उनमें प्रमुख रूप से उच्च प्राथमिक विद्यालय अलियामऊ, अमेठी, बघौली, बस्तिया, कम्पोजिट विद्यालय भटवारा, चांदसराय चौरहिया, चोरहापुर, फरीदपुर, फतेपुर, गौरियाखुर्द, घुसकर, गोसाईगंज 2, कपेरा, खेमाखेड़ा, किनौना, मदारपुर, माई जी का पुरवा, मोहारी खुर्द, नवाब अली पुरवा, निजामपुर, नूरपुर, बहटा, पंचसरा, रकीबाबाद, शेख अहमदपुर, सेगटा, सिद्धपुरा, सुरियामऊ, बिशुनखेड़ा सहित अन्य विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें