दुबग्गा। पारा के बुद्धेश्वर स्थित मैरिज लॉन के बाहर शनिवार रात सआदतगंज निवासी जरदोजी कारीगर मोहम्मद सोहराब (38) मरणासन्न मिले। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। सोहराब के भाई शमी ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज देखने की मांग की है।
शमी ने बताया कि सोहराब मुंबई से हाल ही में घर आए थे। शनिवार रात करीब आठ बजे वह घर से निकले थे। देर रात एक परिचित ने उन्हें बताया कि मैरिज लॉन के बाहर सोहराब मरणासन्न हालत में पड़े हैं। इस बीच पुलिस भाई को रानी लक्ष्मीबाई अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शमी का आरोप है कि सोहराब की आंख, कमर और हाथ पर चोट के निशान थे। सोहराब के परिवार में उनकी पत्नी रईसा बानो हैं। सहायक पुलिस आयुक्त शकील अहमद ने बताया कि परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।