फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्क्रिप्ट राइटर से निवेश के नाम पर 1.09 करोड़ रुपये ठगे

Mon, 06 Jul 2026 02:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर निवासी टीवी सीरियल स्क्रिप्ट राइटर मनीषा सिंह से 1.09 करोड़ रुपये की ठगी हुई है। चार लोगों ने शेयर बाजार में निवेश के बहाने यह रकम हड़प ली। डीसीपी दक्षिणी अमित आनंद के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

मनीषा के अनुसार, वर्ष 2023 में अश्विनी पांडेय पारिवारिक मित्र के साथ उनके घर आया था। उसने अपना प्लॉट बेचने की बात कही थी। इस पर उन्होंने प्लॉट खरीदने के लिए एक लाख रुपये एडवांस में दिए थे। कुछ दिन बाद अश्विनी ने सौदा रद्द कर दिया। उसने उन्हें एडवांस की रकम शेयर बाजार में निवेश करने की सलाह दी।
अश्विनी ने बताया कि उसका बेटा आशीष शेयर बाजार में अच्छी समझ रखता है। उन्हें उसकी सलाह सही लगी और वह मान गईं। मनीषा का कहना है कि आशीष ने जनवरी 2024 से जून 2024 तक उनसे 1.09 करोड़ रुपये लिए। यह रकम शेयर बाजार में निवेश और पोर्टफोलियो बनाने के नाम पर ली गई थी। काम न होने पर उन्होंने रकम लौटाने को कहा। आशीष की मां मंजू और मंगेतर पारुल ने पहले कुछ हिस्सा लौटाया, फिर देना बंद कर दिया। इस पर उन्होंने डीसीपी दक्षिणी से शिकायत की।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पीके सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला सही पाए जाने पर अश्विनी, आशीष, मंजू और पारुल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। विवेचना में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें