जहीर खान ने कहा कि पाकिस्तान और दुबई में होने वाली चैंपियंस ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता में पाकिस्तान के सेमीफाइनल में पहुंचने की बहुत कम उम्मीद है। मौजूदा प्रदर्शन को आधार माना जाए तो उनके लिए अंतिम चार में जगह बनाना संभव नहीं दिखता। मेरे विचार से भारत के अलावा ऑस्ट्रेलिया दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें अंतिम चार में जगह बना सकती हैं।
सभी खिलाड़ी मैन विनर, कोई एक नहीं : जस्टिन लैंगर
पत्रकार वार्ता के दौरान एलएसजी के मुख्य कोच एवं दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज जस्टिन लैंगर ने कहा कि अगले सीजन के लिए हमारी टीम में कई बेहतरीन खिलाड़ी शामिल हुए है। इसलिए किसी एक का नाम नहीं लेना चाहूंगा। हमारे सभी खिलाड़ी मैन विनर हैं, जो मुकाबले का रुख बदलने की क्षमता रखते हैं। उम्मीद है कि सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।