आजमगढ़ की रियासत से जुड़े चिनहट देवा रोड स्थित हिम सिटी कॉलोनी निवासी जफर आजम (54) ने रविवार शाम करीब छह बजे लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस का दावा है कि जफर ने अवसाद में आत्महत्या की है।
जफर के बेटे मेहर के दोस्त रोहित मिश्रा ने बताया कि वह जफर मूल रूप से सिटी कोर्ट आजमगढ़ के रहने वाले थे। करीब सात वर्ष से वह देवा सड़क स्थित हिम सिटी कॉलोनी में आवास में परिवार के साथ रहते थे। पिछले कुछ समय से वह डिप्रेशन में रहते थे। रविवार शाम परिवार के सभी लोग घर में मौजूद थे।
ये भी पढ़ें - कल से यू टर्न लेगा मौसम, बूंदाबांदी जानलेवा तपिश से देगी राहत, बांदा दूसरे दिन भी सबसे गर्म रहा
ये भी पढ़ें - यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा: यूट्यूब चैनल और टेलीग्राम ग्रुपों पर केस, एक जालसाज गिरफ्तार
करीब छह बजे जफर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से दाहिनी कनपटी पर सटा कर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन भाग कर कमरे में पहुंचे तो जफर को खून से लथपथ देखा। पास में ही उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ी थी। घरवाले उनको राम मनोहर लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों का कहना है कि अवसाद के चलते जफर ने आत्महत्या की है। छानबीन में पुलिस को इस बात का पता चला है कि जफर आजम आजमगढ़ की रियासत से जुड़े थे। उनके नाम आजमगढ़ में कई संपत्ति हैं और उसी से परिवार का खर्च चलता है। उनकी पहली पत्नी का कुछ साल पहले देहांत हो गया था जिससे एक बेटा मेहर है। 2013 में सड़क हादसे में बेटा चोटिल हो गया था और वह चलने फिरने में असमर्थ है। दूसरी पत्नी साबरा खातून है, जिनसे एक बेटी सारा, जो किसी निजी कंपनी में कार्यरत है।
फॉरेंसिक टीम ने रिवाल्वर को कब्जे में लिया
इंस्पेक्टर चिनहट ने बताया कि आत्महत्या की सूचना पर छानबीन के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके से घटना में इस्तेमाल की गई रिवाल्वर को जांच के लिए अपने कब्जे में ले लिया है।