फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आजमगढ़ रियासत से जुड़े जफर ने गोली मारकर की आत्महत्या

Mon, 27 Apr 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
चिनहट। आजमगढ़ की रियासत से जुड़े चिनहट देवा रोड स्थित हिम सिटी कॉलोनी निवासी जफर आजम (54) ने रविवार शाम लाइसेंसी रिवाॅल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने अवसाद को आत्महत्या का कारण बताया है।
विज्ञापन

जफर के बेटे मेहर के दोस्त रोहित मिश्रा ने बताया कि जफर आजम मूलरूप से सिटी कोर्ट आजमगढ़ के निवासी थे। वह करीब सात वर्षों से हिम सिटी कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। पिछले कुछ समय से वह अवसाद में थे। रविवार शाम करीब छह बजे उन्होंने अपनी दाहिनी कनपटी पर रिवॉल्वर सटाकर गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे और उन्हें खून से लथपथ पाया। परिजन उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों ने अवसाद के चलते आत्महत्या की बात कही है। छानबीन में सामने आया कि आजमगढ़ में उनकी कई संपत्तियां हैं जिनसे परिवार का खर्च चलता है। उनकी पहली पत्नी का देहांत हो चुका था और बेटा मेहर 2013 के सड़क हादसे के बाद चलने में असमर्थ है। उनकी दूसरी पत्नी साबरा खातून हैं और बेटी सारा निजी कंपनी में कार्यरत है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर रिवॉल्वर को जांच के लिए कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें