फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हिंदी व अंग्रेजी के जानकार युवाओं की होगी भर्ती, आईटीआई में 31 को कैंपस ड्राइव

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। हिंदी या अंग्रेजी भाषा में अच्छी पकड़ व स्पष्ट बोली का उपयोग करने वाले युवाओं को 20 हजार रुपये महीने तक की नौकरी पाने का मौका मिलेगा। अलीगंज स्थित राजकीय प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में 31 मई को कैंपस ड्राइव में विविंग कंपनी 100 पदों के लिए युवाओं का चयन करेगी। इच्छुक अभ्यर्थी अपने दस्तावेज के साथ साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन


आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि विविंग कंपनी नोएडा के लिए कॉल सेंटर एग्जीक्यूटिव के 100 पदों पर चयन करेगी। यहां कामर्स से स्नातक और भाषा की जानकारी रखने वाले युवाओं का चयन किया जाना है। 18 से 30 साल आयु वर्ग के छात्र- छात्राएं जिनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक, परास्नातक व हिंदी, अंग्रेजी भाषा में डिप्लोमा हो वे कैंपस ड्राइव में शामिल हो सकते हैं। चयन होने पर 18 से 20 हजार रुपये महीने का वेतन दिया जाएगा। रोजगार से संबंधित अन्य जानकारी वेबसाइट jobs.com पर अपडेट की गई है।

टाटा में अप्रेंटिसशिप का मौका

प्लेसमेंट अधिकारी ने बताया कि 31 मई को ही परिसर में टाटा मोटर्स कंपनी की ओर से रोजगार मेला लगाया जाएगा। कंपनी के लखनऊ प्लांट के लिए अप्रेंटिसशिप के 200 युवाओं का चयन किया जाना है। साक्षात्कार में आईटीआई पास युवा प्रतिभाग कर सकते हैं। चयनित युवाओं को 15 हजार महीने तक स्टाइपेंड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें