लखनऊ। कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय लखनऊ कौशल महोत्सव के आखिरी दिन तेज बारिश भी युवाओं का हौसला नहीं तोड़ सकी। प्लेसमेंट काउंटर नौजवानों से भरा रहा। बुधवार को करीब छह हजार युवाओं ने साक्षात्कार दिया, जिनमें से 4624 को रोजगार मिला। मंगलवार को चयनितों का आंकड़ा 3500 था।
केंद्रीय राज्य मंत्री जयंत चौधरी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कौशल महोत्सव के लिए 30,387 युवाओं ने ऑनलाइन व ऑफलाइन माध्यम से पंजीकरण कराया। इनमें से 14,400 से अधिक ने साक्षात्कार दिया। अनुभव और शैक्षिक योग्यता के आधार पर पर 8124 युवाओं को कंपनियों में चयनित किया गया।
जयंत चौधरी ने बताया कि युवाओं को इलेक्ट्रॉनिक, बीएफएसआई, लॉजिस्टिक्स, आईटी व ऑटोमोटिव जैसे क्षेत्रों में नौकरी दी गई। कई युवाओं को सालाना करीब पांच लाख रुपये तक का पैकेज मिला है। चौधरी ने कहा कि यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, बल्कि इसका प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन और प्लेटफॉर्म मिलने पर भारत का युवा किसी भी क्षेत्र में पहचान बना सकता है।
समापन कार्यक्रम पर बारिश ने फेरा पानी
कौशल महोत्सव का समापन कार्यक्रम भारी बारिश की वजह से स्थगित कर दिया गया। केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत चौधरी से आधिकारिक एक्स एकाउंट से इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को शामिल होना था। इसके साथ ही दोनों उपमुख्यमंत्री व भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेताओं के माध्यम से चयनित युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जाने थे। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयंत चौधरी लखनऊ पहुंच चुके थे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि भारी बारिश के कारण कौशल महोत्सव का समापन समारोह स्थगित करना पड़ा। यह वह क्षण था जब चुनिंदा युवाओं को नियुक्ति प्रमाणपत्र दिए जाने थे, लेकिन प्राकृतिक परिस्थितियों के आगे यह निर्णय लेना पड़ा। फिर भी इस महोत्सव ने जो ऊर्जा और उपलब्धियां दी हैं, वे ऐतिहासिक हैं। कार्यक्रम के मुख्य आयोजक व भाजपा नेता नीरज सिंह ने एक्स के माध्यम से बताया कि बारिश के कारण हमें नियुक्ति पत्र सम्मान समारोह रद्द करना पड़ा। कार्यक्रम में प्रतिभागी युवाओं ने यह साबित कर दिया कि भारत का युवा हर क्षेत्र में पहचान बना सकता है।
पंडाल में चारों तरफ भरा पानी
बुधवार को तेज बारिश से कौशल महोत्सव के पंडाल में चारों तरफ पानी भर गया। सुबह से कार्यक्रम की तैयारियां हो रही थीं। मुख्य पंडाल में चयनित युवाओं के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं, लेकिन दोपहर दो बजे के बाद हुई तेज बारिश से सारे इंतजाम धरे के धरे रह गए।
शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों के लिए हेल्पनाइन नंबर जारी
कौशल महोत्सव में साक्षात्कार के बाद शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है। टोल-फ्री नंबर +918800055555, 18001239626 पर संपर्क कर सकते हैं। आयोजक नीरज सिंह ने कहा कि शॉर्टलिस्ट किए गए युवाओं को कंपनी एक सप्ताह में नौकरी संबंधी जानकारी दे देगी।
कॉल्विन तालुकेदार्स कॉलेज में लखनऊ कौशल महोत्सव के आखिरी दिन बुधवार को उमड़ी नौजवानों की भीड़।