फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक ने अस्पताल में लगाई झाड़ू

Thu, 18 Sep 2025 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सीएचसी मलिहाबाद में झाड़ू लगातीं विधायक जयदेवी कौशल।
विज्ञापन
मलिहाबाद। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर बुधवार को सीएचसी मलिहाबाद में सेवा पखवाड़े का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

मलिहाबाद मंडल अध्यक्ष आशीष द्विवेदी की अगुवाई में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक जयदेवी कौशल व ब्लॉक प्रमुख निर्मल वर्मा ने सीएचसी में इलाज के लिए आए मरीजों को फल वितरित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। विधायक जयदेवी कौशल समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने झाड़ू लगाकर अस्पताल परिसर की सफाई की। इस दौरान सीएचसी मलिहाबाद में प्रधानमंत्री के भाषण का प्रसारण किया गया। कार्यक्रम में सीएचसी अधीक्षक डा. अशोक कुमार, स्टॉफ सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें