फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अग्निवीर बनने की चाह में युवाओं ने लगा दी जी-जान

विज्ञापन
अग्निवीर भर्ती के ​लिए परीक्षा देते अभ्यर्थी।
विज्ञापन
लखनऊ। सर्दी व ठिठुरन में रात बिताने के बाद शनिवार सुबह जब युवा मैदान पर पहुंचे तो उन्होंने फिजिकल फिटनेस पास करने के लिए जी-जान लगा दी। ऐसा दौड़े कि सैन्य अफसर देखते रह गए। लंबी व ऊंची कूद से दिल जीत लिया। युवाओं ने अपने जज्बे से वातावरण में गर्मजोशी भर दी।
विज्ञापन

छावनी स्थित आर्मी मेडिकल कोर (एएमसी) स्टेडियम में चल रही अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन फतेहपुर व गोंडा जिले के युवाओं ने दम दिखाया। अभ्यर्थी बीती रात दो बजे रिपोर्टिंग के लिए स्टेडियम गेट पर पहुंचे, जिसके बाद उनका एडमिट कार्ड व अन्य दस्तावेज जांचे गए। रैली में जनरल ड्यूटी (जीडी) श्रेणी के लिए फतेहपुर जिले के तहत बिंदकी, फतेहपुर, खागा तहसील और गोंडा के तहत गोंडा, तरबगंज, मनकापुर और कर्नलगंज तहसील के अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कुल 1300 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 1039 अभ्यर्थियों ने रैली में भाग लिया।
वहीं, रविवार को भर्ती रैली में कन्नौज जिले के अंतर्गत छिबरामऊ, कन्नौज, तिर्वा और हसेरन तहसील और हमीरपुर जिले के अंतर्गत हमीरपुर, राठ, सेरीला और मौदहा तहसील के अभ्यर्थी भाग लेंगे।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि रैली 10 से 22 जनवरी तक चलेगी। इसमें 13 जिलों औरैया, चित्रकूट, कन्नौज, बांदा, महोबा, हमीरपुर, बाराबंकी, गोंडा, कानपुर देहात, उन्नाव, कानपुर नगर, फतेहपुर और लखनऊ के तकरीबन 10 हजार शॉर्टलिस्ट किए गए, अभ्यर्थी शामिल होंगे।
1600 मीटर की दौड़ में लगा दी जान

युवाओं ने अग्निवीर बनने की चाहत में स्टेडियम के ग्राउंड पर दौड़ में अपनी प्रैक्टिस का जलवा दिखाया। कुछ अभ्यर्थियों ने 1600 मीटर की दौड़ तय समय से पूर्व ही पूरी कर ली, जबकि कई ने सुस्त शुरुआत की, पर दूसरे राउंड के बाद रफ्तार पकड़ी। वह ऐसे दौड़े कि दिल जीत लिया।

ऊंची कूद में लड़खड़ाए युवा

दौड़ के बाद युवाओं को नौ फीट की डिच पार करनी थी। उसे कूदकर दूसरी ओर पहुंचना था। इस टेस्ट के बाद युवाओं ने जिग-जैग चलकर अपने संतुलन का परिचय दिया और चिनअप्स में बाजुओं की ताकत से रूबरू कराया। 10 में छह चिनअप्स करने वालों को पास किया गया। फिर चार फीट की ऊंची कूद कराई गई, जिसमें कई युवा लड़खड़ा गए। हालांकि, सैन्य अफसरों ने उन्हें कूदने के तरीके भी बताए। कई अभ्यर्थी उम्मीद से बेहतर कूदे।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

11सीटीके02 : किला रोड बाजार के सामने बने सार्वजनिक शौचालय के बाहर लगी महिलाओं की लाइन।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें