फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 10-21 हजार की नौकरी के लिए कतारों में खड़े थे बीएड, एमएड, बीटेक, एमए और नेट तक की डिग्री वाले युवा

Tue, 22 Jul 2025 01:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
10-21 हजार की नौकरी के लिए कतारों में खड़े थे बीएड, एमएड, बीटेक, एमए और नेट तक की डिग्री वाले य
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में सोमवार को लगा रोजगार मेला दरअसल डिग्रियों की हकीकत का आईना था। यहां बीएड, एमएड, बीटेक, एमए और नेट तक की डिग्री वाले युवा 10-21 हजार रुपये की नौकरी के लिए लंबी कतारों में खड़े थे। बातचीत करने पर कई युवाओं ने बताया कि राजकीय शिक्षण संस्थानों में लंबे समय से शिक्षक व अन्य पदों पर भर्ती न होने के कारण निजी कंपनियों की नौकरियों के लिए रुख करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इस रोजगार मेले में 122 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। इनमें 30 से 35 वर्ष की आयु वाले प्रतिभागी भी थे। दस्तावेजों की जांच के बाद 90 उम्मीदवार योग्य पाए गए, जिनमें से 59 को विभिन्न कंपनियों में नौकरी का ऑफर मिला।

शिक्षक बनने की योग्यता, लेकिन कोई अवसर नहीं
सीतापुर की अनन्या तिवारी ने बताया कि उन्होंने वर्ष 2021 में एमएड की पढ़ाई पूरी की, लेकिन शिक्षक भर्ती शुरू न होने के कारण रोजगार नहीं मिल सका। वर्ष 2022 में उनकी शादी हो गई। उनके पति भी बीएड धारक हैं, पर दोनों ही बेरोजगार हैं। उन्होंने पेटीएम कंपनी में साक्षात्कार दिया है और एक सप्ताह में कंपनी की ओर से जवाब मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गोरखपुर निवासी अजय कुमार ने बताया कि वे बीटेक, बीएड, एमए व नेट जैसी योग्यता रखते हैं, लेकिन अब तक कोई सरकारी नौकरी नहीं मिल सकी है। उन्होंने कहा कि शिक्षक भर्ती का इंतजार अब लंबा हो गया है, इसलिए निजी कंपनियों की ओर रुख करना मजबूरी बन गई है।

10 से 21 हजार तक मिलेगा वेतन
आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान के अनुसार, रोजगार मेले में टाटा मोटर्स, डीलक्स बीयरिंग, एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस, इयूजीनिक्स मेडिसाइंस, वीविंग और पेटीएम जैसी कंपनियां शामिल हुईं। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनियों की ओर से 10 से 21 हजार रुपये मासिक वेतन के प्रस्ताव दिए गए हैं।

10-21 हजार की नौकरी के लिए कतारों में खड़े थे बीएड, एमएड, बीटेक, एमए और नेट तक की डिग्री वाले य

10-21 हजार की नौकरी के लिए कतारों में खड़े थे बीएड, एमएड, बीटेक, एमए और नेट तक की डिग्री वाले य

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें