राजधानी की नौ विधान सभा सीटों पर प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला 18 से 29 साल के युवा वोटर करेंगे। अधिसंख्य सीटों पर इस आयुसीमा के 25-30 फीसदी वोटर हैं। मतदान करने के मामले में इनकी अप्रत्याशित संख्या किसी भी ओर बाजी पलट सकती है।
सियासी दलों ने भी इस वर्ग के महत्व को समझते हुए इन्हें जोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। राजधानी के 35.11 लाख वोटर इस बार नौ विधान सभा सीटों से अपना विधायक चुनेंगे।
इसमें सर्वाधिक 495782 मतदाता सरोजनीनगर विधान सभा सीट पर और सबसे कम 340186 वोटर मलिहाबाद सीट पर वोटिंग करेंगे। चुनाव आयोग द्वारा मतदाता सूची में शत-प्रतिशत युवाओं को जोड़ने के अभियान के तहत बड़ी संख्या में 18 से 29 साल के वोटरों के नाम शामिल किए गए।
कुल मतदाताओं में इनकी 25 फीसदी हिस्सेदारी को देखते हुए ही हर विधान सभा सीट पर हार-जीत तय करने में इनकी भूमिका को प्रत्याशियों के साथ ही प्रमुख राजनीतिक दल भी अहम मानते हैं। इसलिए 18 से 29 आयु के वोटरों को अपने पक्ष में लामबंद करने को प्रचार के विशेष इंतजाम भी किए जा रहे हैं।
महिला वोटरों का साथ पाना भी अहम
डेमो
18 से 29 आयु के कुल 859688 मतदाताओं में से 398089 महिला वोटर हैं। किसी भी प्रत्याशी को विजयश्री दिलाने में इनकी भी महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इनमें सर्वाधिक युवा महिला वोटर सरोजनीनगर में हैं।
इसीलिए भाजपा ने यहां से महिला प्रत्याशी को उतारा है। कैंट विधान क्षेत्र की वोटर लिस्ट में शामिल इस आयुसीमा के कुल 80488 वोटरों में से करीब पचास फीसदी महिला वोटर हैं। इसीलिए यहां भी भाजपा व सपा दोनों ने ही इस बार महिला प्रत्याशी के दम पर ही जीत का दांव चला है।
18 से 29 आयु वर्ग में शामिल कुल 859688 मतदाताओं में 18 से 19 साल की आयु सीमा के 37103 ऐसे युवा वोटर भी रहेंगे जो पहली बार जनप्रतिनिधि चुनने को मतदान में हिस्सेदारी करेंगे।
इनमें 21747 पुरुष और 15356 महिला वोटर शामिल हैं। इनमें मलिहाबाद में 4297, बीकेटी में 6028, सरोजनीनगर में 5706, पश्चिम में 2978, उत्तर में 3116, पूर्व मेें 3548, मध्य में 2758, कैंट में 2976 और मोहनलालगंज में 5696 फर्स्ट टाइम वोटर मतदान में शामिल होंगे।
यह है आंकड़ा
डेमो
- फोटो : demo pic
विधान सभा कुल वोटर 18-29 साल के वोटर
मलिहाबाद 340186 93125
बीकेटी 395195 106644
सरोजनीनगर 495782 125933
पश्चिम 387327 87056
उत्तर 398913 95488
पूर्व 307379 93156
मध्य 366303 76440
कैंट 366394 80488
मोहनलालगंज 340411 101358