फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर युवक ने खुद को लगाई आग

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में भर्ती शिवम।
विज्ञापन
लखनऊ। बाराबंकी के फतेहपुर उजरबारा पुरवा के 35 वर्षीय शिवम वर्मा ने सोमवार सुबह गौतमपल्ली में विक्रमादित्य मार्ग पर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचाकर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। शिवम का कार गिरवी रखने और युवती से प्रेम प्रसंग के मामले में विवाद चल रहा था।
विज्ञापन

एसीपी हजरतगंज विकास कुमार जायसवाल के मुताबिक सुबह 10:30 बजे शिवम पहले से ही खुद पर ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर विक्रमादित्य मार्ग तिराहे पर पहुंचे। कुछ देर खड़े रहने के बाद उन्होंने माचिस जलाकर खुद को आग लगा ली। पुलिसकर्मियों ने कंबल से आग पर काबू पाया और सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। शिवम तब तक 35 फीसदी जल चुके थे।

एसीपी ने बताया कि शिवम ने गांव के सुमित से दो लाख रुपये लिए थे। इसके बदले में अपनी कार उसके पास गिरवी रखी थी। शिवम का आरोप है कि सुमित ने उनकी कार हड़प ली। उन्होंने कोर्ट के आदेश पर फतेहपुर थाने में केस दर्ज कराया था। वहीं, इस बीच शिवम का जिस युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था उसकी शादी सुमित के भाई सौरभ से हो गई थी।
विज्ञापन




सोशल मीडिया पर कही थी आत्महत्या की बात

परेशान शिवम ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली थी। शिवम व सौरभ में मारपीट भी हुई थी। मामले में सौरभ पर केस दर्ज हुआ था, लेकिन गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इस पर शिवम ने आत्मदाह का प्रयास किया। एसीपी ने बताया कि बाराबंकी पुलिस को जानकारी दे दी गई है।

सिविल अस्पताल में भर्ती शिवम।

सिविल अस्पताल में भर्ती शिवम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें