फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवा राष्ट्रीय लोकदल ने अयोध्या समेत 12 जिलों में नियुक्त किए जिलाध्यक्ष, पढ़ें किसे कहां की मिली कमान

Fri, 17 Jan 2025 04:46 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपी में युवा राष्ट्रीय लोकदल ने अयोध्या, अमेठी समेत 12 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए। आगे पढ़ें और जानें किसे कहां की कमान मिली...
विज्ञापन
जयंत चौधरी - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में युवा राष्ट्रीय लोकदल पार्टी ने अयोध्या, अमेठी समेत 12 जिलों में जिलाध्यक्ष नियुक्त किए हैं। पार्टी ने संगठन मजबूती व विस्तार के तहत ये नियुक्तियां की हैं। इसकी जानकारी प्रदेश महासचिव विपिन द्विवेदी ने दी। 

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के निर्देश और प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय के अनुमोदन के बाद 12 जिलों के जिलाध्यक्षों की घोषणा कर दी है। 

इन्हें बनाया गया जिलाध्यक्ष

इसमें परशुराम कुशवाहा को ललितपुर, मनोज खंगार को महोबा, अनोज पाल को जालौन, राम मिश्रा को पीलीभीत, राहुल द्विवेदी को फतेहपुर, राम किशोर मौर्या को उन्नाव, अनिल वर्मा को अयोध्या, ठा. प्रशांत सिंह को सोनभद्र, राहुल पटेल को वाराणसी, अमित पांडेय को अमेठी, नरेश कुमार मौर्या को कासगंज तथा मोहसीन कुरैशी को एटा जनपद के जिलाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी दी गई है। 

जिलेवार किए जाएंगे कार्यक्रम

प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र सिंह पटेल ने बताया कि जिलाध्यक्ष के गठन से जिलों में युवा राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को मजबूती मिल सकेगी। इनके माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी द्वारा युवाओं के रोजगार हित में चलाई जा रही योजनाओं को आसानी से युवाओं के बीच पहुंचाया जा सकेगा। कहा कि शीघ्र ही जिलेवार युवा राष्ट्रीय लोकदल के कार्यक्रम भी तय किए जाएंगे। इसमें कार्यकर्ता सम्मेलन एवं प्रशिक्षण शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें