वजह केंद्र में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार हो या राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रयासों का परिणाम। संघ के ट्रेनिंग कैंपों (संघ शिक्षा वर्ग) में युवाओं की बड़ी संख्या ने संघ के शीर्ष नेतृत्व को उत्साहित कर दिया है। उसे लग रहा है कि संगठन में युवा कार्यकर्ताओं की कमी जल्द ही दूर हो जाएगी।
संघ के लिए सबसे ज्यादा उत्साह की बात सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव के इलाके में लगे शिविर में युवाओं की सबसे ज्यादा संख्या होना है।
पूरे प्रदेश में लगे प्रथम वर्ष के सात शिविरों में सबसे ज्यादा 680 युवा फीरोजाबाद के शिकोहाबाद में लगे शिविर में हिस्सा ले रहे हैं। इनमें मैनपुरी व एटा जैसे मुलायम के प्रभाव क्षेत्र वाले इलाकों के भी युवा शामिल हैं। इसके अलावा पश्चिम प्रांत का शिविर मुरादाबाद और हरिद्वार में चल रहा है।
इनमें क्रमश: 560 और 300 लोग ट्रेनिंग ले रहे हैं। कानपुर प्रांत का शिविर कानपुर, काशी का सहसों और गोरखपुर का नौगढ़ में चल रहा है। कानपुर में 300, सहसों में 400 और नौगढ़ में 300 लोग ट्रेनिंग ले रहे हैं। अवध क्षेत्र का गोंडा में लगा शिविर संपन्न हो चुका है। इसमें 400 लोगों ने संघ के कामकाज की ट्रेनिंग ली।