श्रावस्ती। कोयलाहवा गांव में शुक्रवार रात जंगली जानवर ने युवक पर हमला कर घायल कर दिया। युवक की चीख सुन पहुंचे ग्रामीणों को देख जंगली जानवर जंगल की ओर भाग गया। घायल युवक को सीएचसी सिरसिया ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
सिरसिया के कोयलहवा गांव निवासी विनय कुमार (30) पुत्र राम लोचन अपनी पत्नी सोना व बड़े भाई के साथ फूस के घर में रहता है। शुक्रवार रात घर में घुसे जंगली जानवर ने चारपाई पर सो रहे विनय कुमार पर हमला बोल दिया। विनय के चिल्लाने पर उसकी पत्नी व भाई जग गए। दोनों ने घर के बाहर निकलकर शोर मचाया। शोर सुन लाठी-डंडा लेकर पहुंचे ग्रामीणों को देख जंगली जानवर जंगल की ओर भाग गया। हमले में घायल विनय को सीएचसी सिरसिया ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। सोना ने बताया कि विनय के चेहरे व सिर पर पंजे के निशान बने हैं। हमला करने वाला जंगली जानवर लकड़बग्धा था।