फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत

Mon, 16 Feb 2026 02:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विकास रावत की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। सआदतगंज के बिहारीपुर निवासी विकास रावत (21) की शनिवार रात इलाज के दौरान ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई। रात साढ़े आठ बजे विकास को उनके दोस्त नशे की हालत में घर पर छोड़कर गए थे। उसके बाद विकास की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी तो परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

पिता शेरू रावत के अनुसार, बेटा दोपहर को उनसे सौ रुपये लेकर कहीं चला गया था। वह मजदूरी करता था और नशे का आदी था। नशे की लत छुड़ाने के लिए एक महीने पहले वह विकास को उसके ननिहाल छत्तीसगढ़ छोड़ आए थे। वह शनिवार सुबह लौटा था। विकास के पिता ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। इंस्पेक्टर ओमवीर सिंह चौहान ने बताया कि मृतक के परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें