फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विधायक बेदी राम का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम फिर विवादों में हैं। नगर निगम के लेखपाल को धमकाने के कथित वीडियो के बाद अब रविवार को उनका एक और ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह प्रॉपर्टी डीलर तारा सिंह बिष्ट के साथ रास्ते की जमीन को लेकर तीखी बहस करते सुनाई दे रहे हैं।
विज्ञापन

ऑडियो में तारा सिंह बिष्ट विधायक पर भैंसोरा क्षेत्र में 40 फीट के रास्ते पर बाउंड्री बनाकर कब्जा करने का आरोप लगा रहे हैं। वहीं, विधायक बेदी राम का दावा है कि रास्ता केवल 16 फीट का है और उन्होंने खुद अपनी जमीन से 6 फीट रास्ता दिया है। बातचीत के दौरान दोनों के बीच तीखी झड़प हुई, जिसमें विधायक ने खुद को भी प्रॉपर्टी डीलर बताते हुए जमीन के कागजों की जानकारी होने की बात कही।
इस मामले में अमर उजाला ने विधायक बेदी राम से बात की तो उन्होंने ऑडियो को करीब तीन साल पुराना बताते हुए इसे एक साजिश करार दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने रास्ता रोकने के बजाय अपनी जमीन दान दी है।
विज्ञापन

वहीं, तारा सिंह बिष्ट ने बताया कि वह पहले प्राॅपर्टी का काम करते थेए अब किसान यूनियन के नेता है। यह ऑडियो बीते साल नवंबर का है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक ने उन्हें धमकाया था, जिसकी शिकायत पुलिस से की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें