फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हादसे में युवक की मौत, कई वाहनों ने शव को कुचला

Mon, 25 Nov 2024 06:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गोसाईंगंज। सुल्तानपुर हाईवे पर रविवार देर रात सड़क पार कर रहे युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। कई गाड़ियां शव के ऊपर से गुजर गईं। क्षत-विक्षत शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल, युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


हाईवे पर स्थित संकल्प पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11.35 बजे युवक साइकिल से सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार कार ने उसे रौंद दिया। साइकिल दूर जा गिरी और हादसे में युवक की मौत हो गई। इस दौरान वाहन के पीछे से आए कई वाहन शव को कुचलते हुए निकल गए। शव के चीथड़े हो गए और सड़क पर चिपक गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी गोसाईंगंज पुलिस को दी। पुलिस ने किसी तरह से शव को समेटा। इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि शव क्षत-विक्षत होने के कारण युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मौके पर खाली बोतलों से भरा एक थैला मिला है। सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें