फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंक शाखा प्रबंधक समेत कई पर धोखाधड़ी का केस

Mon, 25 Nov 2024 06:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर थाने में यस बैंक की मुंशी पुलिया शाखा के मैनेजर राजीव गुप्ता समेत कई के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों पर बाइक शोरूम के डायरेक्टर के दस्तावेजों का इस्तेमाल कर खाता खोलने और गलत तरह से ट्रांजेक्शन का आरोप है। पीड़ित ने मामले की शिकायत जेसीपी एलओ से की थी।
विज्ञापन

हजरतगंज स्थित गोखले मार्ग पर रहने वाले मनीष अग्रवाल बाइक शोरूम के डायरेक्टर हैं। दिसंबर 2023 को उन्होंने मैनेजर राजीव गुप्ता को इन्वेंटरी फंडिंग (एक तरह का अल्पकालिक ऋण) के लिए पैन, आधार, आईटीआर व अन्य दस्तावेज दिए थे। आरोप है कि राजीव व अन्य ने उनके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर 31 दिसंबर को बैंक में बचत खाता खोल लिया। फिर उसमें गलत तरह से ट्रांजेक्शन किया गया। आरोपियों ने उसी खाते के आधार पर कई लोन भी जारी करा लिए। रकम निकालने के लिए डायरेक्टर के मोबाइल को हैक कर ओटीपी हासिल कर लिया।
पीड़ित को घटना की जानकारी तब हुई जब वह 2023-2024 का टैक्स भर रहे थे। उन्होंने इनकम टैक्स पोर्टल पर खोले गए खाते का विवरण देखा तो दंग रह गए। इंस्पेक्टर सुनील कुमार तिवारी के मुताबिक राजन, राजीव गुप्ता, संचिता श्रीवास्तव, शोभित श्रीवास्तव, ऋषभ सक्सेना व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर तफ्तीश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें