फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूल में डाइव लगाने पर युवक का सिर फर्श से टकराया, मौत

Tue, 26 May 2026 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दुष्यंत गुप्ता की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। बिजनौर में सोमवार दोपहर स्विमिंग पूल में डाइव लगाने पर दुष्यंत गुप्ता (45) का सिर फर्श से टकरा गया। सिर फटने से उनकी मौत हो गई। हादसा पूल में पानी कम होने के कारण हुआ।
विज्ञापन

एसीपी कृष्णानगर रजनीश सिंह ने बताया कि दुष्यंत अपनी पत्नी शीला और बेटों पुलकित व उर्जित के साथ रॉयल सिटी में रहते थे। वह घर के पास जनसेवा केंद्र चलाते थे। पिछले पांच दिन से वह बेटों को तैराकी सिखाने के लिए कंकड़ कुआं स्थित पूल ले जाते थे। सोमवार को करीब 12 बजे वह बेटों के साथ पूल गए थे। पूल में पानी काफी कम था।
करीब दस फीट से मारी थी डाइव, पूल में पानी कम था
दुष्यंत बच्चों को छोड़कर करीब दस फीट ऊंचे डाइव प्लेटफार्म पर चढ़े और स्विमिंग पूल में छलांग लगा दी। पानी कम होने से उनका सिर फर्श से टकराकर फट गया। उन्हें लोकबंधु अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी मौत हो गई। बच्चों ने मां शीला को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन



संचालक के पास लाइसेंस था यह नहीं होगी जांच

एसीपी ने बताया कि घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है। पुलिस ने घटनास्थल पर जांच की और कुछ लोगों से पूछताछ की। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि स्विमिंग पूल संचालक के पास लाइसेंस था या नहीं। सूत्रों के अनुसार, संचालक ने नलकूप का स्विमिंग पूल बना रखा था। पूल में पर्याप्त पानी न होना संचालक की लापरवाही मानी जा रही है।




लाइफ गार्ड थे मौजूद या नहीं इसकी भी जांच

पुलिस लाइफ गार्ड व उपकरण की मौजूदगी की भी जांच कर रही है। पुलिस संचालक, कर्मचारियों और वहां मौजूद अन्य लोगों से पूछताछ करेगी। पति की मौत की खबर सुनकर शीला बेहोश हो गईं। पड़ोसियों और रिश्तेदारों ने उन्हें संभाला। बच्चों का भी रो-रोकर बुरा हाल था।
पहले हुए हादसे

6 अप्रैल 2026 : डॉ. राम मनोहर लोहिया लॉ यूनिवर्सिटी के स्वीमिंग पूल में डूबने से 17 वर्षीय छात्र कुशाग्र भूषण की मौत हो गई थी। वहां न तो लाइफ गार्ड की तैनाती थी और न सुरक्षा व्यवस्था के कोई प्रबंध।

12 मई 2025 : बख्शी का तालाब स्थित मरीनो वाटर पार्क में 20 वर्षीय सनी राठौर की डूबने से मौत हो गई थी। यहां भी पार्क प्रशासन की लापरवाही की बात सामने आई थी।
विज्ञापन


26 सितंबर 2025 : क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर अश्विनी चतुर्वेदी की भी पीएसी बटालियन के पूल में डूबने से जान गई थी।

5 अगस्त 2024 : सरोजनीनगर रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में प्रदीप तिवारी का शव मिला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें