फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सोलर पैनल लगाते समय पहली मंजिल से गिरकर युवक की मौत

Wed, 05 Aug 2026 02:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव इलाके में सोलर पैनल लगाते समय सुल्तानपुर के बिलवाई माधवपुर निवासी रोहित गिरि (32) का संतुलन बिगड़ गया। वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

रोहित के भाई नीरज ने कंपनी मालिक गोविंद शुक्ला पर सुरक्षा उपकरण न देने का आरोप लगाया है। नीरज ने मामले की जांच की मांग की। रोहित सुल्तानपुर रोड स्थित राम्या एंटरप्राइजेज में काम करते थे और सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। नीरज का आरोप है कि कंपनी कर्मचारियों को हेलमेट और सेफ्टी बेल्ट जैसे सुरक्षा उपकरण नहीं देती थी। परिजनों के अनुसार, रोहित के विवाह की बातचीत भी चल रही थी। प्रभारी निरीक्षक शिवानंद मिश्रा ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें