फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऑटो से गिरकर युवक की मौत, पिता ने जताई हत्या की आशंका

Thu, 29 Oct 2026 01:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
गुड्डू की फाइल फोटो।
विज्ञापन
मलिहाबाद। विशिष्ट नवीन मंडी के पास मंगलवार रात कुत्ते को बचाने के प्रयास में ऑटो अनियंत्रित हो गया। पिछली सीट पर बैठे रहीमाबाद के जमुलिया गांव निवासी गुड्डू (40) सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सीएचसी में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ऑटो लेकर भाग निकला। गुड्डू के पिता रामअवतार ने लखनऊ के युवक पर हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन

भाई कुलदीप ने बताया कि गुड्डू मलिहाबाद निवासी रोहित यादव का ट्रैक्टर चलाते थे। मंगलवार रात करीब आठ बजे वह ऑटो से घर लौट रहे थे। नवीन मंडी के पास हादसा हुआ। पुलिस ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मोबाइल से परिजनों को सूचना दी गई। गुड्डू के परिवार में पत्नी सुदामा, बेटा अनिकेत और बेटी वैष्णवी हैं।
इंस्पेक्टर सुरेंद्र भाटी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें