फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत

विज्ञापन
तेज रफ्तार एसयूवी की टक्कर से युवक की मौत
विज्ञापन
लखनऊ। कल्ली पश्चिम इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार काले रंग की एसयूवी की टक्कर से कुशीनगर के जोकवा बाजार निवासी राम प्रवेश गौड़ (29) गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक भाग निकला। राहगीरों की सूचना पर पीजीआई पुलिस ने युवक को ट्रॉमा-टू लेकर गई, वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक राम प्रवेश कल्ली पश्चिम में किराये के मकान में रहकर फैक्टरी में मजदूरी करते थे। उनके भाई सुग्रीव के मुताबिक फोन के जरिए उन्हें घटना की जानकारी हुई। बताया गया कि रविवार सुबह उनके भाई टहलने निकले थे। घर से कुछ दूरी पर हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के पहुंचने तक उनके भाई लहूलुहान पड़े रहे।

आरोप है कि अगर समय से उनके भाई को अस्पताल ले जाया गया होता तो शायद उनकी जान बच जाती। सुग्रीव ने वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने राम प्रवेश के पास मिले आधार के जरिए परिजनों से संपर्क कर उन्हें सूचना दी। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। सुग्रीव ने बताया कि रामप्रवेश की पत्नी की तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उनकी दो बेटियां हैं।
विज्ञापन


ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
ठाकुरगंज में भुवर गांव का निवासी हेमनाथ (21) की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। वह मजदूरी करते थे। उनके भाई वीरू ने बताया कि हेमनाथ रविवार शाम चार बजे सामान खरीदने निकले थे। पास में रेलवे लाइन के किनारे पैदल जा रहे थे। इसी दौरान ट्रेन आ गई, जिसकी चपेट में आकर वह गंभीर रूप से घायल हो गए। एक परिचित ने उनको सूचना दी। हेमनाथ को ट्राॅमा ले जाया गया, वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार में पिता सुंदरलाल और मां कुसमा देवी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें