फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मकानों से 9.36 लाख के जेवर चोरी

Tue, 11 Feb 2025 01:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
दो मकानों से 9.36 लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर के एलडीए कॉलोनी निवासी ऋण वसूली न्यायाधिकरण (डीआरटी) से सेवानिवृत्त अधिकारी सुरेंद्र विक्रम सिंह के मकान से चोरों ने नौ लाख के जेवर चोरी कर लिए। चोर सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर भी ले गए। इसके अलावा मड़ियांव के फैजुल्लागंज में रुखसार अहमद के मकान से 21 हजार नकद व 36 हजार की अंगूठी चोरी हो गई। दोनों घटनाओं में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


सुरेंद्र विक्रम सिंह के मुताबिक दो फरवरी को वह पत्नी संग बस्ती नातिन के मुंडन में गए थे। रविवार को लौटे तो मेन गेट का ताला टूटा मिला। अलमारी के लॉकर टूटे थे, इसमें रखे जेवर और 1.50 लाख रुपये गायब थे।उधर, रुखसार 22 जनवरी को परिवार संग फिरोजाबाद ससुराल गए थे। उसी रात एक बजे जब रुखसार ने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग मोबाइल पर देखी तो सबकुछ सामान्य था। अगले दिन सुबह पांच बजे जब उन्होंने दोबारा रिकॉर्डिंग देखनी चाही तो सीसीटीवी कैमरे की डिवाइस बंद मिली। पड़ोसी प्रमोद सिंह ने उन्हें चोरी की जानकारी दी। उसी दिन दोपहर डेढ़ बजे रुखसार घर पहुंचे तो 21 हजार रुपये व कीमती सामान गायब मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें