लखनऊ। अलीगंज के रहने धवन कुमार ने रुपये के लेनदेन व प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की थी। इसकी पुष्टि सुसाइड नोट से हुई है।
अलीगंज के मेहंदीटोला निवासी पवन के मुताबिक धवन कुमार, डंडइया इलाके में किराये पर रहते थे। सोमवार को उन्होंने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी थी। पवन के अनुसार उन्हें भाई के कमरे से सुसाइड नोट मिला है। इसमें उन्होंने रंजीत सिंह, ठाकुरगंज साहब उर्फ राजेश सिंह, सुमित पहवा, विवेक सिंह, अब्दुल फहद, अरविंद को मौत का जिम्मेदार ठहराया था। इस पर उन्होंने बुधवार अलीगंज थाने में छह लोगों पर धवन को आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कराया है।
रंजीत को दिलाए थे रुपये, लेकर भाग गया
धवन के सुसाइड नोट में जिक्र था कि उन्होंने ठाकुर साहब से 1.80 लाख रुपये, सुमित से 60 हजार रुपये लेकर रंजीत लेकर भाग गया था। आरोपी उस पर रुपये वापसी का दबाव बना रहे थे। धवन के रुपये लौटाने के बाद भी आरोपी और रुपये लौटाने का दबाव बनाने लगे। विरोध पर मारपीट की। उन्हें व परिवार को झूठे केस में फंसाने की बात कही थी।