फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बाइक-मोपेड की भिड़ंत में युवक और किशोर की मौत

Wed, 26 Feb 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
 श्रावसती एयरपोर्ट गेट के सामने हुई दुर्घटना में किशोर व युवक की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन।
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। श्रावस्ती एयरपोर्ट गेट के सामने मंगलवार को बाइक और मोपेड की भिड़ंत में एक युवक व एक किशोर की मौत हो गई। हादसे में एक मासूम, एक महिला व एक किशोर गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें मेडिकल कालेज बहराइच रेफर किया गया है।
विज्ञापन


नवीन माॅडर्न थाना कटरा क्षेत्र के ग्राम तेंदुआ पंडित निवासी सोनू गुप्ता (16) मंगलवार को मोपेड से कटरा बाजार आया था। जहां से वह गांव के ही हर्षित गुप्ता (15) के साथ वापस गांव लौट रहा था। इसी बीच थाना क्षेत्र के ही गोपालपुर निवासी थानेदार उर्फ अजय तिवारी (35) अपनी मां सुषमावती तिवारी (60) व तीन वर्षीय बेटे रुद्र तिवारी के साथ बाइक से वीरपुर की तरफ से कटरा आ रहे थे। जैसे ही दोनों सवार श्रावस्ती एयरपोर्ट गेट के सामने पहुंचे तभी दोनों की भिड़ंत हो गई।
टक्कर इतनी भीषण थी कि सोनू की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को सीएचसी इकौना पहुंचाया जहां चिकित्सक ने अजय कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं हर्षित, सुषमा और रुद्र को सीएचसी इकौना पहुंचाया गया। दूसरी ओर सुषमा व हर्षित की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि दोनों ही बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें