पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने मलिहाबाद में एक क्रिकेट एकेडमी का शुभारम्भ किया। मोहान रोड स्थित इस एकेडमी के उद्घाटन के दौरान प्रबन्ध निदेशक हरमीत वासुदेव ने जानकारी देते हुए बताया कि यह एकेडमी आधुनिक तकनीक से लैस, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषज्ञों द्वारा निर्धारित सक्षम पाठ्यक्रम के साथ और गुणवत्ता प्राप्त तथा प्रमाणित प्रशिक्षकों द्वारा चलायी जाएगी। जो क्षेत्र के उभरते क्रिकेटर्स के लिए एक बड़ा अवसर साबित होगी साथ ही उन्हे उनके सपने पूरे करने में सहायक होगी।
इस मौके पर पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान ने सर्वोच्च स्तर पर क्रिकेट खेलने के अपने अनुभवों को विद्यालय में उपस्थित छात्रों के साथ साझा किये और उन्हे उनके सपनों को सच करने के लिए बढ़ावा दिया।
उन्होंने क्रिकेट की दुनिया में ऊंचाई प्राप्त करने में सच्चाई, दृढ़ता और मेहनत का महत्त्व बताया साथ ही कहा कि मलिहाबाद के बच्चों में बहुत टैलेन्ट है जिसे उभारने में एकेडमी सहायता करेगी। जिससे यहां के बच्चे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना परचम लहरायेंगे। इस मौके पर क्रिकेटर ने छात्रों के साथ क्रिकेट भी खेला।