फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यहां खुद बताइए, कैसे संवरेगा आपका लखनऊ

Sat, 25 Jan 2014 11:16 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर आपका है, इसके विकास की जिम्मेदारी भी आपकी है। खास बात है कि आप लखनऊ के विकास के लिए क्या चाहते हैं? यह तय करने में भी भागीदार बन सकते हैं।
विज्ञापन


नगर निगम खुद शहर के विकास के लिए लोगों के सुझाव आमंत्रित कर रहा है। अधिकारियों को बताएं कि वह क्या करें?

यह सुझाव 26 जनवरी की शाम तक ईमेल और हार्डकॉपी में दिए जा सकते हैं। करीब 11 बिंदुओं पर विकास की दिशा तय करने के लिए यह सुझाव मांगे गए हैं।

जेएनएनयूआरएम में 2006 में बने सिटी डेवलपमेंट प्लान (सीडीपी) केरिवीजन का काम नगर निगम करा रहा है। विकास के मुद्दे पर काम कर रहीं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने नगर निगम अधिकारियों के सामने आम आदमी के सुझाव शामिल करने के लिए कहा था।

सिविल सोसाइटी के साथ विकास पर काम कर रहे तकनीकी लोगों की राय लेने के लिए सहमति बनी। अब यह सुझाव खुद ऑक्सफेम इंडिया, विज्ञान फाउंडेशन की अगुआई में सिविल सोसाइटी जुटा रही है।
विज्ञापन


इन सुझावों को रिवाइज्ड सीडीपी कीड्राफ्ट रिपोर्ट तैयार करने के लिए बुलाई 29-30 जनवरी को बैठक में रखा जाएगा।
ऑक्सफेम के प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर फर्रुख खान ने बताया कि समय कम होने की वजह से सुझाव आमंत्रित करने के लिए अंतिम तारीख 26 जनवरी रखी गई है।

शाम छह बजे तक यह सुझाव ईमेल या हॉर्डकॉपी पर दिए जा सकते हैं। सुझाव ऑक्सफेम के डालीबाग कॉलोनी और विज्ञान फाउंडेशन के डी-3191 इंदिरानगर स्थित कार्यालय में दिए जा सकते हैं। इसमें लक्ष्मी, निदान सहित कई संस्थाएं भी अपना सहयोग कर रही हैं।
विज्ञापन


ईमेल से दें सुझाव
vigyanfoundation@yahoo.com
farrukh@oxfamindia.org
 
इन बिंदुओं पर दें अपनी राय
जलापूर्ति, सीवरेज सिस्टम, ड्रेनेज सिस्टम, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, सिटी ट्रैफिक, शहरी गरीबों के लिए आवास, पानी के स्त्रोतों को बचाना, शहरी पर्यावरण, हेरिटेज कंजर्वेशन, डिजास्टर मैनेजमेंट प्लान, क्लाइमेट चेंज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें