फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आपका विधायक-आपके द्वार में जनसमस्याओं की हुई सुनवाई

विज्ञापन
​शिविर में समस्या बताते लोग।
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक डाॅ. राजेश्वर सिंह की ओर से रविवार को इब्राहिमपुर प्रथम वार्ड में आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित कर जनसमस्याएं सुनी गईं। इस दौरान 26 जनसमस्याएं आईं, जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुलिस, सड़क, नाली, आवास योजना (शहरी), आंगनबाड़ी केंद्र, स्ट्रीट लाइट, जलभराव, आयुष्मान कार्ड, स्कूल सुंदरीकरण और मंदिर में बेंच व हैंडपंप जैसी शिकायतें आईं। 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनवाए गए। टीएस मिश्रा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से स्वास्थ्य शिविर भी लगा, जिसमें 55 लोगों का परीक्षण किया गया। 20 लोगों को चश्मे के लिए चिह्नित किया गया। युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के उद्देश्य से 181वें बॉयज यूथ क्लब का गठन भी किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को साइकिलें वितरित कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें