फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारिता क्षेत्र में जोड़े जाए युवा कार्यकर्ता : डॉ. उदय जोशी

विज्ञापन
सहकार भारती ने स्थापना दिवस पर कार्यक्रम अयोजित किया।
विज्ञापन
लखनऊ। सहकार भारती का 47वां स्थापना दिवस समारोह रविवार को उद्यान निदेशालय सभागार में संपन्न हुआ। राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. उदय जोशी ने कहा कि सहकार भारती का प्रयास है कि सहकारिता क्षेत्र में युवा कार्यकर्ता जोड़े जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सहकार भारती की धारणा है कि समाज के दलित, शोषित, वंचित वर्ग का आर्थिक विकास करना है तो सहकारिता एकमात्र माध्यम हो सकता है। सहकार भारती देश के 28 प्रदेश और 650 जिलों में कार्य कर रही है। राष्ट्रीय महामंत्री दीपक चौरसिया ने कहा कि हम लोग ईश्वरीय कार्य के लिए एक साथ जुड़े हैं। इस अवसर पर पीसीएफ सभापति बाल्मीकि त्रिपाठी, यूपीसीबी सभापति जितेंद्र बहादुर सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह, अरविंद दुबे, कृष्ण कुमार, मुदित वर्मा, तुषार श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें