फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वायुसेना प्रमुख ने एनसीसी कैडेट्स के साथ चलाई साइकिल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मेरठ से शुरू हुई संग्राम-1857 एनसीसी साइक्लोथॉन रविवार को फतेहपुर पहुंचा, जहां वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने एनसीसी कैडेट्स के साथ साइकिल चलाई।
विज्ञापन

यूपी एनसीसी निदेशालय के अपर महानिदेशक मेजर जनरल विक्रम कुमार ने कैडेट्स का स्वागत किया। 15 सदस्यीय टीम का नेतृत्व ब्रिगेडियर एनएस चाराग कर रहे हैं।मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान पहली जनवरी को मेरठ से शुरू हुआ था और गणतंत्र दिवस शिविर की रैली के दौरान समाप्त होगा।
इस दौरान टीम प्रथम स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े शहरों से होते हुए दो हजार किमी से अधिक दूरी तय करेगी। रविवार को साइक्लोथॉन के फतेहपुर पहुंचने पर शहीद विजय पाल (10 एसएफ) की वीरांगना कुशमा देवी ने सरस्वती विद्या मंदिर परिसर में हरी झंडी दिखाई। 60 यूपी बटालियन एनसीसी फ़तेहपुर के कैडेट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें