फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुलिस के सामने युवतियों ने की मारपीट, वीडियो वायरल

Tue, 02 Jun 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विभूतिखंड स्थित समिट बिल्डिंग एक बार फिर चर्चा में है। इस बार समिट बिल्डिंग के अंदर ही पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में तीन से चार युवतियों के बीच जमकर मारपीट और हंगामा हुआ। घटना का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वहीं, पुलिस का कहना है कि घटना की कोई सूचना उन्हें नहीं मिली है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में युवतियां आपस में मारपीट करती नजर आ रही हैं। एक युवती का मोबाइल फोन जमीन पर पड़ा हुआ है। युवतियों के बीच लात-घूंसे चल रहे हैं। आसपास खड़े कई लोग वीडियो बना रहे हैं। वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी नजर आ रहे हैं, जो झगड़ा शांत कराने का प्रयास कर रहे हैं। काफी देर तक मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। पूरे मामले से जुड़ा 31 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इंस्पेक्टर विभूतिखंड उपेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की कोई सूचना पुलिस के पास नहीं है। कोई तहरीर मिलती है, तो एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें