फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आज से बदलेगी देवगुरु बृहस्पति की चाल, बनेगा हंस राजयोग

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। देवगुरु बृहस्पति दो जून यानी मंगलवार को प्रातः 6:30 बजे 12 वर्ष बाद अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषाचार्य एसएस. नागपाल के अनुसार बृहस्पति 31 अक्तूबर तक कर्क राशि में रहेंगे। इस दौरान हंस राजयोग बनेगा, जो पंच महापुरुष राजयोगों में शामिल एक अत्यंत प्रभावशाली योग माना जाता है। इस बार गुरु अतिचारी गति में रहेंगे, जिससे जीवन में बदलाव तेजी से देखने को मिल सकते हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार यह अवधि विवाह, संतान, उच्च शिक्षा, व्यापार, संपत्ति, धार्मिक यात्राओं और निवेश के लिए विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी। कर्क, तुला, वृश्चिक, मकर और मीन राशि वालों के लिए यह समय विशेष लाभकारी माना जा रहा है, जबकि जिनकी कुंडली में गुरु छठे, आठवें या बारहवें भाव में हैं, उन्हें स्वास्थ्य और खर्चों पर नियंत्रण रखने की सलाह दी गई है।

नागपाल ने बताया कि गुरु के प्रभाव से आर्थिक स्थिरता, सरकारी कल्याण योजनाओं, कृषि और रियल एस्टेट क्षेत्र में भी सकारात्मक सुधार की उम्मीद है। उन्होंने विष्णु सहस्रनाम पाठ, पीले वस्त्र धारण करने, दान-पुण्य तथा गुरुजनों के सम्मान को शुभ फलदायी उपाय बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें