फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balrampur: युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर मांगे तीन लाख, पांच महीने से ब्लैकमेल कर रहा अशरफ

Thu, 19 Mar 2026 08:31 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, बलरामपुर

सार

बलरामपुर में आरोपी अशरफ एक युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तीन लाख मांग रहा है। वह पांच महीने से पीड़िता को ब्लैकमेल कर रहा है। मामले में एफआईआर दर्ज की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के बलरामपुर में जरवा थाना क्षेत्र में एक युवती के फोटो और अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करके तीन लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। जरवा कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


एक व्यक्ति ने बताया कि उसकी पुत्री से अशरफ नामक युवक की पहले बातचीत होती थी। परिवार को जानकारी होने पर बेटी को समझाकर संपर्क बंद करा दिया गया। इसके बाद आरोपी ने अलग-अलग मोबाइल नंबरों से फोन कर गाली-गलौज शुरू कर दी। साथ ही पैसों की मांग करने लगा। 

बताया कि पिछले करीब पांच माह से आरोपी युवती का फोटो व अश्लील वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रहा है। इसके बाद स्क्रीनशॉट भेजकर तीन लाख रुपये की मांग कर रहा है। रकम न देने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है।

जल्द होगी गिरफ्तारी

प्रभारी निरीक्षक योगेश प्रताप सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। लोकेशन ट्रेस कर गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें