फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सराफ व परिजनों की प्रताड़ना से परेशान युवती ने की थी आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। रामनगर इलाके में सराफ के घर काम करने वाली 18 वर्षीय रजनी ने कथित तौर पर प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। रजनी के पिता रामशरन ने सोमवार को सराफ समेत पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। यह एफआईआर आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने और एससी/एसटी एक्ट के तहत सआदतगंज थाने में हुई है।
विज्ञापन


सीतापुर निवासी रामशरन के अनुसार, उनकी बेटी करीब दो साल से सराफ रामगोपाल वर्मा के घर घरेलू काम करती थी। आरोप है कि काम में देरी होने पर रामगोपाल और उसके परिजन रजनी को जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते थे। वे उसे गाली-गलौज भी करते थे। रजनी ने कई बार पिता को इसकी जानकारी दी थी। रामशरन ने रामगोपाल से बात की लेकिन उसने आरोपों से इन्कार कर दिया। इसके बाद रामगोपाल और परिजन रजनी से फोन पर बात नहीं कराते थे। बेटी को घर भेजने के लिए कहने पर भी उसे भेजने से मना कर दिया जाता था।
रामशरन के अनुसार, 14 जुलाई की रात रामगोपाल की पत्नी ने रजनी की आत्महत्या की सूचना दी। रामशरन परिवार के साथ रामगोपाल के घर पहुंचे, जहां अमित ने दरवाजा बंद कर दिया। आरोप है कि परिवार ने उन्हें शव छिपाकर दफनाने के एवज में खर्च देने की पेशकश की। विरोध करने पर सुमित ने जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर धमकाया। इसके बाद रामशरन ने 112 पर पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

निरीक्षक सआदतगंज संतोष कुमार आर्य ने बताया कि रामशरन की तहरीर पर रामगोपाल वर्मा, उसके बेटे अमित और सुमित, अमित की पत्नी गंगा और सुमित की पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की विवेचना सहायक पुलिस आयुक्त बाजारखाला कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें