फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बहन की शादी में घर आए युवक की करंट से मौत

Thu, 07 Nov 2024 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कूलर चालू करते समय करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के कोटिया चित्रा गांव निवासी ओम सिंह (20) पुत्र सूर्य बख्श सिंह बीए तृतीय वर्ष का छात्र था। वह अपने परिवार के साथ छत्तीसगढ़ प्रांत में रहकर पढ़ाई करता था। उसकी बहन की चार दिसंबर को बरात आनी है। शादी की तैयारियां कराने के लिए बीते रविवार को ही वह गांव आया था। वह कमरे में सो रहा था।
विज्ञापन


बुधवार भोर में घर वालों ने उसे उठाने के लिए कूलर बंद कर दिया। कुछ देर बाद नींद खुली तो उसने कूलर चालू करने के लिए बटन दबाया। इस दौरान कूलर में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आकर झुलस गया।

घर वाले उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, लेकिन उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। बहन की शादी की खुशियां गम में तब्दील हो गई हैं। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि करंट की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें