फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सलोन विधायक पर हमला करने वाला युवक गिरफ्तार

Mon, 24 Feb 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नसीराबाद (रायबरेली)। सलोन विधायक पर हमला और गाड़ी में तोडड़फोड़ करने वाले शैलेंद्र कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाई है।
विज्ञापन


11 अगस्त 2024 को पिछवरिया गांव में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 12 अगस्त को भीम युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लोग पिछवरिया चौराहे पर शव रखकर प्रदर्शन कर रहे थे। सूचना मिलने पर भाजपा विधायक अशोक कुमार लोगों को समझाने व परिजनों को ढाढ़स बंधाने के लिए पिछवरिया चौराहा पहुंचे थे।

इसी बीच अमेठी जिले के फुरसतगंज थाना क्षेत्र के खैरहना निवासी देवेंद्र भीमराज, पासी समाज के जिलाध्यक्ष देशराज पासी, भीम सरोज निवासी भैनापुर, कोलवा प्रधान श्यामपासी, लालजी पासी, मनोज पासी, पूरे रानी निवासी शिवलाल पासी समेत 60 लोगों ने विधायक पर हमला कर गाड़ी का शीशा तोड़ दिया था।
विज्ञापन


विधायक के चालक उमेश प्रताप सिंह की तहरीर पर नसीराबाद थाने में केस दर्ज हुआ था। थाना प्रभारी कमलेश कुमार ने बताया कि शैलेंद्र कुमार निवासी खैरहना थाना फुरसतगंज जिला अमेठी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें