अवधेश को गोली मारने वाले हमलावर बाइक से आए थे। दोनों ने बाइक को कुछ दूरी पर खड़ा कर दिया था। सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को यह पता चला है। रात होने की वजह से बाइक सवार हमलावरों की फुटेज साफ नहीं आई है। पुलिस की कई टीमें पूरे इलाके में लगे एक-एक सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही हैं।
हमले के पीछे की वजह अब तक साफ नहीं
अवधेश पाठक को हमलावरों ने गोली क्यों मारी इसका पता नहीं चल सका है। घायल के परिजनों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। डीसीपी का कहना है कि संतकबीरनगर से संपत्ति विवाद के बारे में पता लगाया जा रहा है। पुलिस की एक टीम रेस्टोरेंट से जुड़े मामलों को भी देख रही है। कहीं ऐसा तो नहीं कि अवधेश का किसी ग्राहक से कोई विवाद हुआ हो। जांच में पता चला है कि अवधेश का एक साला यूपी पुलिस में दरोगा है और बहराइच जनपद में तैनात है। अवधेश बीकेटी एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात थे और वहीं से सेवानिवृत्त हुए हैं।