फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: नाले में मिला युवक का शव हादसा नहीं...  ऑनर किलिंग थी, साले समेत दो गिरफ्तार; अन्य की तलाश जारी

Thu, 11 Sep 2025 05:21 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में दो दिन पहले नाले में मिला युवक का शव हादसा नहीं, बल्कि ऑनर किलिंग थी। मामले में पुलिस ने साले समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। घटना में प्रयुक्त डंडा, गमछा और स्कार्पियो बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ के निगोहां इलाके में हुई युवक की हत्या मामले में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। यह हत्या एक ऑनर किलिंग थी। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन


दरअसल, मोहनलालगंज के शंकरबक्शखेड़ा निवासी शनि रावत की हत्या हुई थी। पुलिस ने इस मामले में शनि के साले निगोहा मस्तीपुर निवासी संतोष यादव और देवेश यादव को गिरफ्तार किया है। वारदात में शामिल जीतू, जय सिंह और राज कपूर अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

हत्या कर शव को बांके नाले में फेंक दिया था

एसीपी मोहनलालगंज रजनीश वर्मा ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस ने सर्विलांस की मदद से केस में नामजद आरोपी संतोष और देवेश यादव को गिरफ्तार किया। पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि उन लोगों ने भागे हुए आरोपियों के साथ मिलकर 8 सितंबर की रात शनि की हत्या कर शव को बांके नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयोग किया गया गमछा, लोहे का रॉड और स्कार्पियो गाड़ी बरामद कर ली है। 

आरोपी संतोष की कपड़े की दुकान है। वहीं देवेश प्राइवेट गाड़ी चलाने का काम करता है। एसीपी ने बताया कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगी है। उनके बारे में कुछ अहम सुराग मिला है। पुलिस टीम उस पर काम कर रही है। पुलिस ने शनि की बाइक भी बरामद कर ली है, पर उनका मोबाइल फोन नहीं मिल सका है। आरोपियों का कहना है शनि का मोबाइल फोन उन लोगों ने बांके नाले में फेंक दिया था।

शराब पार्टी के बहाने से संतोष ने शनि को बुलाया था

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शनि ने डेढ़ साल पहले गिरफ्तार आरोपी देवेश की बहन से प्रेम-विवाह कर लिया था। इस बात से देवेश और उसका भाई जीतू और जीतू का साला संतोष नाखुश थे। वह लोग शनि से बदला लेना चाहते थे। तीन माह पहले शनि की पत्नी ने एक बेटी को जन्म दिया था। 

विज्ञापन


आरोपियों को जब इस बात का पता चला तो वह लोग और भड़क उठे। इसके बाद उन्होंने शनि की हत्या की साजिश रची। शनि और संतोष की पहले से दोस्ती थी। इसी का फायदा का उठाकर आरोपियों ने संतोष के माध्यम से 8 सितंबर की रात शनि को देशी शराब के ठेके पर बुलाया।

गाड़ी में बैठाकर सिर पर किए कई वार

संतोष की सूचना के बाद आरोपी जीतू, देवेश, मोहनलालगंज कीर्तिखेड़ा निवासी जय सिंह और निगोहां भद्दीखेड़ा निवासी राज कपूर दो अलग-अलग गाड़ियों से ठेके के पास पहुंच गए। उन लोगों ने शनि को स्कार्पियो गाड़ी में जबरन बैठा लिया। 

गाड़ी में ही आरोपियों ने उनके सिर पर रॉड से कई वार किए। हमले में शनि बेहोश हो गया। इसके बाद आरोपी उनको निगोहां के गौतमखेड़ा बांके नाले के पास लेकर पहुंचे। आरोपियों ने शनि को गाड़ी से उतारा और फिर से सिर पर रॉड से हमला करके नाले में फेंक दिया। सिर पर लगी चोट और नाले में डूबने से शनि की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें