फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जेल से छूटते ही युवक का अपहरण, छह दबोचे

Tue, 15 Oct 2024 04:07 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जानलेवा हमले के मामले में जेल से छूटते ही जेल गेट के पास से एक युवक का न सिर्फ अपहरण किया गया, बल्कि लखनऊ समेत कई स्थानों पर उसे एक महीने तक बंधक बनाए रखा गया। अपहरणकर्ता पीड़ित युवक पर तीन लाख की नकदी और पांच बीघा जमीन लिखाने का दबाव बना रहे थे। किसी तरह वह उनके चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा तो प्रकरण का खुलासा हुआ। पुलिस ने नौ अपहरणकर्ताओं के खिलाफ केस दर्ज करते हुए सोमवार को छह आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन


ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के सवैया हसन निवासी कयूम जानलेवा हमले के मामले में जेल में बंद था। 13 सितंबर को जेल से छूटा। जेल गेट के पास से पहुंचा था ही था कि कार सवार अपहरणकर्ताओं ने जबरन उसका अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता उसे लखनऊ ले जाकर सात-आठ दिन बंधक बनाए रखा। इसके बाद रायबरेली के कई स्थानों पर भी बंधक बनाए रखा।

सभी कयूम पर तीन लाख की नकदी और उसकी पांच बीघा जमीन अपने नाम लिखाने का दबाव बना रहे थे। 13 अक्तूबर को उसे आईटीआई कॉलोनी स्थित एक कमरे में ले जाया गया। इसी दौरान वह किसी तरह अपहरणकर्ताओं के चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंचा और घटना की तहरीर दी।
विज्ञापन


सदर कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैजू गांव निवासी रिंकू पाल उर्फ विपिन, दाऊदपुर निवासी पंकज मौर्या, लालगंज कोतवाली क्षेत्र के नरपतगंज निवासी अंशू, मिल एरिया थाना क्षेत्र के आईटीआई कॉलोनी निवासी प्रशांत दिवाकर, गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे गौतमन सुट्ठा हरदो गांव निवासी नीरज कुमार उर्फ प्रिंस, शैलेंद्र को गिरफ्तार किया गया है।

प्रकरण में शामिल सलोन कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर निवासी नरेंद्र सिंह, भदोखर थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी गुलशन कुमार, गुरुबख्शगंज थाना क्षेत्र के पूरे बैजू निवासी आकाश को भी जल्द जेल भेजा जाएगा। आरोपियों के पास से छह मोबाइल और घटना में प्रयुक्त कार को कब्जे में लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें