फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सलोन के पूर्व कोतवाल समेत 23 के खिलाफ एफआईआर

Tue, 15 Oct 2024 04:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। दो साल पहले सलोन कोतवाली परिसर में एक जमीन के विवाद को लेकर मां बेटी से छेड़खानी कर पहले उन्हें अपमानित किया गया फिर उन्हीं का शांतिभंग में चालान भी कर दिया। इस मामले में कोर्ट के आदेश पर सोमवार को पुलिस ने सलोन कोतवाली के पूर्व कोतवाली प्रभारी समेत 23 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


सलोन क्षेत्र की एक महिला ने कोर्र्ट में प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उसके ससुर से हमीदुननिशा ने धोखाधड़ी से जमीन का बैनामा करा लिया। इस पर उसने बैनामा निरस्तीकरण का वाद सिविल कोर्ट में दाखिल किया। इसी बीच हमीदुननिशा ने जमीन का बैनामा विद्यावती को कर दिया। विद्यावती, उसके पति राजेश कुमार ने पुलिस वालों की मदद से जमीन पर कब्जे की कोशिश की।

आरोप है कि शिकायत करने पर पांच जुलाई 2022 को पीड़िता व उसकी बेटी को कोतवाली ले जाकर पुलिस कर्मियों ने छेड़छाड़ करने के साथ अश्लील व्यवहार कर उन्हें अपमानित भी किया। इतना ही नहीं दूसरे दिन दोनों मां-बेटी का शांति भंग में चालान भी कर दिया गया।
विज्ञापन


सीओ सलोन प्रदीप कुमार ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर विद्यावती, राजेश कुमार, कड़ेदीन के अलावा सलोन कोतवाली में तैनात तत्कालीन कोतवाली प्रभारी संजय कुमार त्यागी, सिपाही लक्ष्मीकांत, आजाद यादव, अब्दुल समद खां, दीक्षा पांडेय, अर्चना देवी एवं तीन पुरुष पुलिसकर्मी, तीन महिला पुलिसकर्मी व आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें